Get App

Bengal polls 2026: 'मदरसों के लिए ₹6,000 करोड़ दिए, लेकिन...'; ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (12 अप्रैल) को सिलीगुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार की कड़ी आलोचना की। पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने केंद्रीय योजनाओं में बाधा डाली। इस वजह से 25 फीसदी से भी कम काम पूरा हुआ है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 12, 2026 पर 4:17 PM
Bengal polls 2026: 'मदरसों के लिए ₹6,000 करोड़ दिए, लेकिन...'; ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी
Bengal elections 2026: पीएम मोदी ने सिलीगुड़ी में कहा कि घुसपैठ के कारण उत्तर बंगाल में बड़ा जनसांख्यिकीय परिवर्तन हो रहा है

West Bengal assembly elections 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (12 अप्रैल) को सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उस पर पिछले 15 सालों से कुशासन चलाने का आरोप लगाया। साथ ही बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, हिंसा और डर पर आधारित राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि राज्य में राजनीतिक हिंसा, विपक्षी कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने और डर का माहौल बना हुआ है। इस दौरान मदरसों के लिए लगभग 6000 करोड़ रुपये आवंटित करने पर प्रधानमंत्री ने TMC सरकार पर जमकर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम ममता बनर्जी की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार ने मदरसों के लिए लगभग 6,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। लेकिन पूरे पूरे उत्तर बंगाल के लिए पर्याप्त फंड देने की अनदेखी की है।"

उन्होंने आगे दावा किया कि TMC अपने वोट बैंक को खुश करने में व्यस्त थी। उन्होंने कहा कि संकट की स्थितियों के दौरान इस क्षेत्र की जरूरतों की अनदेखी की। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें