West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में 34 साल लंबे चले वामपंथी शासन को सत्ता से बेदखल करने और लगातार तीन बार मुख्यमंत्री पद संभालने वाली ममता बनर्जी एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। साल 2011 में पहली बार मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालने वाली मामत बनर्जी की निगाहें लगातार चौथी बार सीएम पद पर बने रहने की होगी। चुनाव से पहले आए सर्वे भी उनकी पार्टी के पक्ष में नजर आ रहे हैं। वोट वाइब-सीएनएन न्यूज़18 के सर्वे के मुताबिक, 294 सीटों वाली विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस को करीब 184 से 194 सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि आखिर कौन से वे कारण हैं, जो तय करेंगे कि ममता बनर्जी सत्ता में बनी रहेंगी या बदलाव की आंधी चलेगी।
