Get App

West Bengal Exit Poll:पश्चिम बंगाल चुनाव में पिछला एग्जिट पोल कितना था सटीक? यहां देखें आंकड़े

पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव ऐसा रहा, जिसने सभी बड़ी पोलिंग एजेंसियों की सटीकता पर सवाल खड़े कर दिए। 294 सीटों वाली इस विधानसभा के लिए लगभग सभी एजेंसियों ने तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़े मुकाबले का अनुमान लगाया था। हांलाकि 2021 चुनाव के नतीजों में आंकड़े एग्जिट पोल से बिल्कुल अलग आए थे

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Apr 29, 2026 पर 4:43 PM
West Bengal Exit Poll:पश्चिम बंगाल चुनाव में पिछला एग्जिट पोल कितना था सटीक? यहां देखें आंकड़े
पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव ऐसा रहा, जिसने सभी बड़ी पोलिंग एजेंसियों की सटीकता पर सवाल खड़े कर दिए।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद आज शाम एग्जिट पोल के नतीजे सामने आएंगे। ये देखना रोचक होगा कि इस बार एग्जिट पोल के आंकड़े कितने सटीक होंगे? पांचों राज्यों के बीते दो चुनावों में बंगाल के एग्जिट पोल्स के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण रहे हैं, जहां के मतदाताओं का मूड समझना अक्सर मुश्किल साबित हुआ है। फिर भी, पोलिंग एजेंसियां चुनाव से पहले और बाद में मतदाताओं के मूड को समझने की कोशिश करती हैं और काफी हद तक इसमें सफल भी होती हैं। हालांकि, उनके अनुमान हमेशा पूरी तरह सही नहीं होते। हालांकि, यह एग्जिट पोल महज एक अनुमान होता है। असली नतीजे 4 मई को वोटों की गिनती के बाद ही साफ होंगे। ऐसे में आइए देखते हैं बीते दो चुनाव में पश्चिम बंगाल में कैसा साबित हुआ है एग्जिट पोल

गलत साबित हुआ था पिछला एग्जिट पोल

पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव ऐसा रहा, जिसने सभी बड़ी पोलिंग एजेंसियों की सटीकता पर सवाल खड़े कर दिए। 294 सीटों वाली इस विधानसभा के लिए लगभग सभी एजेंसियों ने तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़े मुकाबले का अनुमान लगाया था। एक्सिस माई इंडिया ने तृणमूल कांग्रेस के लिए 130 से 156 सीटें और भारतीय जनता पार्टी के लिए 134 से 160 सीटों का अनुमान लगाया था। वहीं, जन की बात ने भारतीय जनता पार्टी को 162 से 185 सीटें और तृणमूल कांग्रेस को 104 से 121 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी। सी-वोटर ने तृणमूल कांग्रेस के लिए 152 से 164 सीटें और भारतीय जनता पार्टी के लिए 109 से 121 सीटों का अनुमान जताया था। लेकिन असली नतीजे इन अनुमानों से काफी अलग रहे। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने 215 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की, जबकि भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 77 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें