देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशों में कुछ ही दिनों में चुनाव होने वाले हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले महामुकाबले की घड़ी नजदीक आ गई है। 23 और 29 अप्रैल 2026 को होने वाले मतदान से पहले विभिन्न सर्वे एजेंसियों ने ओपिनियन पोल सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में CNN-न्यूज18 और Vote Vibe ओपिनियन पोल सामने आया है। इस ओपिनियन पोल को सीएनएन-न्यूज18 पर जारी किया गया है। इस ओपिनियन पोल के मुताबिक, ममता बनर्जी एक बार फिर पश्चिम बंगाल में सरकार बना सकती हैं, लेकिन इस बार उनकी सीटें कम हो सकती हैं।
बीजेपी कर सकती है बड़ा उलटफेर!
294 सीटों वाली विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस को 159 से 169 सीटें मिल सकती हैं। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 148 सीटों का है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी की स्थिति पहले से मजबूत होती दिख रही है और उसे 120 से 130 सीटें मिलने का अनुमान है। ओपिनियन पोल के अनुसार, कांग्रेस और सीपीएम जैसी अन्य पार्टियां इस बार भी बड़ी चुनौती नहीं दे पाएंगी और उन्हें सिर्फ 0 से 4 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
ममता बनर्जी को लगेगा बड़ा झटका!
Vote Vibe के इस पोल सर्वे के अनुसार पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सरकार बना सकती है। इस पोल में सामने आया है कि मुख्यमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी की लोकप्रियता कायम है। इस ओपनियन पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में टीएसी को 48 प्रतिशत वोट मिलने के अनुमान है तो वहीं बीजेपी को करीब 38 प्रतिशत लोगों की समर्थन मिल सकता है। साल 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 215 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी थी, जबकि बीजेपी को 77 सीटें मिली थीं। हालांकि बीजेपी उस समय ममता बनर्जी की जीत को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई थी, लेकिन यह चुनाव बीजेपी के लिए अहम साबित हुआ। इससे पहले राज्य में उसकी मौजूदगी काफी सीमित थी, लेकिन इस चुनाव के बाद उसकी स्थिति मजबूत हुई।