West Bengal SIR Row: चुनाव आयोग (ECI) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान के बाद वोटर लिस्ट से करीब 91 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। ये हटाए गए नाम राज्य के 7.6 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 11.9% हैं, जो SIR की शुरुआत से पहले मौजूद थे। 28 फरवरी को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल नवंबर में SIR प्रक्रिया शुरू होने के बाद से 63.66 लाख नाम (जो कुल मतदाताओं का लगभग 8.3% हैं) हटाए गए थे। इससे मतदाताओं की संख्या लगभग 7.66 करोड़ से घटकर 7.04 करोड़ रह गई थी।
