3 Idiots Sequel: आमिर खान की फिल्म ‘3 ईडियट्स’ किसी परिचय की मोहताज नहीं है। इस फिल्म को फैन और क्रिटिक्स की खूब वाहवाही मिली थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई के झंडे गाड़ दिए थे। इस फिल्म में रणछोड़दास या रैंचो का रोल देख कर अगर आपका भी मन नहीं भरा है, तो खुश हो जाइए। आमिर खान एक बार फिर इस आईकॉनिक रोल में लौट सकते हैं। खबरों की मानें तो राजकुमार हीरानी और विधु विनोद चोपड़ा की इस फिल्म के सीक्वल की तैयारी शुरू हो चुकी है। अगले साल 3 ईडियट्स 2 की शुटिंग भी शुरू हो सकती है।
