बॉलीवुड में जब भी कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म बनती है, तो पर्दे पर दिखने वाली सफलता के पीछे सालों की मेहनत और कई अनसुने संघर्ष छिपे होते हैं। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। हाल ही में मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि इस फिल्म की स्टार कास्ट को फाइनल करने में उन्हें पूरे 2 साल का समय लगा और इस दौरान उनके और निर्देशक आदित्य धर के बीच कई बार तीखी बहस भी हुई।
