Get App

Sitaare Zameen Par OTT: आमिर खान ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, 'सितारे जमीन पर' की OTT रिलीज डेट का हुआ ऐलान

Sitaare Zameen Par OTT Release: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर अब यूट्यूब के बजाय Sony LIV पर 3 अप्रैल 2026 को डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। यह फिल्म 'तारे जमीन पर' की आध्यात्मिक अगली कड़ी है, जो एक बास्केटबॉल कोच और न्यूरोडाइवर्जेंट बच्चों की प्रेरक कहानी को दर्शाती है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 24, 2026 पर 10:00 AM
Sitaare Zameen Par OTT: आमिर खान ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, 'सितारे जमीन पर' की OTT रिलीज डेट का हुआ ऐलान

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान एक बार फिर अपनी दिल छू लेने वाली कहानी के साथ डिजिटल स्क्रीन पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। काफी समय से चर्चा में रही उनकी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे इंतजार और कई तरह की अटकलों के बाद, आखिरकार फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म का आधिकारिक खुलासा कर दिया गया है।

यूट्यूब नहीं, अब इस बड़े प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

शुरुआत में आमिर खान ने यह कहकर सुर्खियां बटोरी थीं कि यह फिल्म किसी भी बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं आएगी और इसे सीधे यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। उन्होंने थिएटर बिजनेस को बचाने और दर्शकों तक सीधे पहुंच बनाने के लिए यह अनोखा फैसला लिया था। हालांकि, अब रणनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब यह फिल्म Sony LIV पर स्ट्रीम होने जा रही है।

कब और कहां देख सकेंगे?

सोनी लिव ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि 'सितारे जमीन पर' 3 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। यह रिलीज गुड फ्राइडे के लंबे सप्ताहांत (लॉन्ग वीकेंड) के साथ मेल खाती है, जो दर्शकों के लिए घर बैठे बेहतरीन सिनेमा देखने का एक शानदार मौका होगा। प्लेटफॉर्म ने फिल्म का एक प्यारा सा कैप्शन भी साझा किया है— "किसी के लिए अलग... किसी के लिए नॉर्मल... सबका अपना नॉर्मल होता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें