Get App

'सालों की इज्जत इस फिल्म में गंवाने..,', देली बेली की स्क्रीनिंग देख पुलिस अफसर ने आमिर खान से कही थी ये बात

Aamir Khan: आमिर खान हाल ही में फिल्म 'देली बेली' के खास इंवेट में शामिल हुए। इस इंवेट में आमिर खान ने फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने बताया फिल्म देखने के बाद उनका कैसा रिएक्शन था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 11:18 PM
'सालों की इज्जत इस फिल्म में गंवाने..,', देली बेली की स्क्रीनिंग देख पुलिस अफसर ने आमिर खान से कही थी ये बात
वहीं फिल्म देखने के बाद पुलिसवाले का रिएक्शन सुनकर वह हैरान रह गए थे

Aamir Khan: साल 2011 में इमरान खान की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘देली बेली’ को युवा दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन औसत रहा था। वहीं हाल ही में हुई फिल्म 'देली बेली' की एक फैन मीट में आमिर खान ने फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। इस इवेंट में इमरान खान और वीर दास भी मौजूद थे। इस इवेंट में आमिर ने बताया कि मुंबई में फिल्म की एक टेस्ट स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने ‘देली बेली’ का पहला कट देखा था, जिसमें किरण राव, इमरान खान, म्यूज़िक कंपोजर राम संपत और कुछ करीबी लोग शामिल थे।

आमिर ने बताया कि उस वक्त उनके साथ पुलिस सुरक्षा रहती थी, इसलिए उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को भी फिल्म देखने के लिए बुला लिया था। वहीं आमिर ने बताया की वह भी फिल्म को पहली बार देख रहे थे। वहीं फिल्म देखने के बाद पुलिसवाले का रिएक्शन सुनकर वह हैरान रह गए थे।

'कितनी खराब फिल्म बना दी'

अपनी रिएक्शन को याद करते हुए आमिर खान ने कहा, "फिल्म की स्क्रीनिंग में वह खुद, किरण राव, इमरान खान, म्यूजिक कंपोजर राम संपत और करीब आठ से दस लोग मौजूद थे। मुंबई पुलिस की सिक्योरिटी हर जगह मेरे साथ रहती है। इसलिए, मैंने उनसे भी फिल्म देखने को कहा। मैं भी पहली बार फिल्म देख रहा था। जब मैं देख रहा था तो मैंने सोचा, “यार, कितनी खराब फिल्म बना दी है। (हंसते हुए)” अलग लेवल पर बुरी बनी है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें