Get App

Dhurandhar: The Revenge Advance Booking: 'धुरंधर: द रिवेंज' की एडवांस बुकिंग शुरू, रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Dhurandhar: The Revenge Advance Booking: रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 14 मार्च से देशभर में इसकी एडवांस बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 14, 2026 पर 3:53 PM
Dhurandhar: The Revenge Advance Booking: 'धुरंधर: द रिवेंज' की एडवांस बुकिंग शुरू, रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

बॉलीवुड के ऊर्जावान सितारे रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का बुखार चढ़ चुका है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग आज से शुरू हो गई है। दर्शकों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है, क्योंकि पार्ट 1 ने पहले ही 2025 में धमाल मचा दिया था। अब पार्ट 2 में बदले की आग में जलते हीरो हमजा की कहानी और धांसू एक्शन से थिएटर्स हिलने को तैयार हैं।

फिल्म का पहला भाग 'धुरंधर' ने दर्शकों को कराची के गैंगवार और राजनीतिक साजिशों की दुनिया में डुबो दिया था। रणवीर ने हमजा अली मजार का किरदार निभाया, जो असल में इंडियन एजेंट जसकीरत सिंह रंगी है। पंजाब का एक बदला लेने वाला लड़का, जिसे इंटेलिजेंस ब्यूरो चीफ अजय संयाल (आर. माधवन) ने पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ के लिए चुना। पार्ट 1 के क्लाइमेक्स में हमजा ने सिंडिकेट किंगपिन रहमान डाकैत (अक्षय खन्ना) को मार गिराया, लेकिन पोस्ट-क्रेडिट सीन ने सबको चौंका दिया। अब पार्ट 2 में आईएसआई के मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) से भिड़ंत तय है।

धुरंधर की कहानी और स्टार कास्ट

अदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये स्पाई एक्शन थ्रिलर 1999 के आईसी-814 अपहरण और 2001 संसद हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित है। हमजा ल्यारी गैंग में घुसकर हथियारों की खेप और 26/11 मुंबई हमलों का राज खोलता है। संजय दत्त एसपी चौधरी असलम, सारा अर्जुन यालिना (जमील जमाली की बेटी), राकेश बेदी जमील जमाली के रोल में हैं। फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 34 मिनट का है, जो चैप्टर्स में बंटा है। एंडिंग में हमजा का उदय और नई लिस्ट खुलती है, जो बदले की कहानी को आगे ले जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें