Shamita Shetty शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन हैं। एक बार फिर वो अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वायरल हुई उनकी बर्थडे पार्टी की तस्वीरों को देख कर लोग कयास लगा रहे हैं कि शमिता के जीवन में नए प्यार ने दस्तक दे दी है। शमिता कुछ साल पहले राकेश बापट को डेट कर रही थीं, लेकिन 2022 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
शमिता ने 2 फरवरी को अपना 47वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर परिवार और करीबियों के साथ ही पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी आईं। इन तस्वीरों में शमिता को टेक्नो आर्टिस्ट दीपेश शर्मा के साथ देख कर फैंस ने खुशी जाहिर की। उनके कमेंट बॉक्स में कई लोगों ने दिल को छू लेने वाला मेसेज भी पोस्ट किया जिसमें लिखा था, 'लव यू माय शैमस्टर।'
दीपेश शर्मा एक टेक्नो म्यूजिक क्रिएटर और एंटरप्रेन्योर हैं, जो मुंबई में मिलग्रो और द कॉकटेल रूम जैसे जाने-माने नाइटलाइफ स्पॉट्स के को-फाउंडर हैं। उन्होंने कला और बिजनेस को साथ मिलाकर, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चलता है कि दीपेश बॉलीवुड स्टार संजय दत्त काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों अक्सर तस्वीरों के जरिए अपनी दोस्ती दिखाते रहते हैं।
दीपेश ने शमिता शेट्टी के जन्मदिन की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें दोनों वेन्यू से बाहर साथ निकलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की तीन तस्वीरें शेयर कीं, साथ में एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा। इसमें लिखा था, "मेरी हमेशा हंसाने वाली दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह जो मेरी सारी कहानियां जानती है और फिर भी मेरे साथ रहना चुनती है। लव यू, माय शैमस्टर।" इसके साथ में दिल का इमोजी भी बना था।
शमिता शेट्टी को बिग बॉस OTT 1 और बिग बॉस 15 से खास पहचान मिली। उन्होंने पिंकविला को दिए एक हालिया इंटरव्यू में राकेश बापट के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह अपनी ज़िंदगी के उस दौर से 'आगे बढ़ गई हैं'। 26 जुलाई, 2022 को, उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि उन्होंने उनसे अलग होने का फैसला कर लिया है। राकेश की पहले एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा से शादी हुई थी।