Dhurandhar: 'धुरंधर' देखने के बाद जावेद अख्तर ने क्यों की आदित्य धर से बात? खुद बताई इसकी वजह

Javed Akhtar: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में है। दूसरी फिल्मों की रिलीज का भी इसकी कमाई पर खास असर नहीं पड़ा। इसी बीच मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 11:09 PM
Story continues below Advertisement
जावेद अख्तर ने आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की काफी तारीफ हो रही है

Javed Akhtar: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के बाद से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 1 महीने से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन दर्शकों में अभी भी फिल्म का क्रेज बना हुआ है। 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के रिलीज के बाद से कई फिल्में थिएटर में रिलीज हुए, लेकिन वह इसके कमाई पर ज्यादा असर नहीं डाल पाई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की काफी तारीफ हो रही है। वहीं हाल ही में जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर ने एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की जमकर तारीफ की है।

उन्होंने कहा, ये जासूसी थ्रिलर उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर को खुद फोन करके बधाई दी। अख्तर ने कहा, फिल्म की कहानी और प्रस्तुति काफी प्रभावशाली है, जिसने उन्हें शुरू से अंत तक बांधे रखा।

जावेद अख्तर ने क्या कहा


गीतकार जावेद अख्तर ने Zoom को दिए इंटरव्यू में धुरंधर की तारीफ करते हुए कहा, “मैंने धुरंधर देखी, यह एक बेहतरीन फिल्म है। बहुत अच्छी बनी है। मुझे डायरेक्टर का नंबर मिला और मैंने उन्हें फोन किया और उस नौजवान को बधाई दी जिसने यह फिल्म बनाई है। ये एक अच्छी फिल्म है, बहुत अच्छी बनी फिल्म है।” वहीं जावेद अख्तर के अलावा भी कई लोगों ने फिल्म की काफी तारीफ की है।

फिल्म धुरंधर की कमाई

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 47 दिन पूरे कर लिए हैं और कमाई का सिलसिला अब भी जारी है। मंगलवार यानी 47वें दिन फिल्म ने करीब 1.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, आकड़े में बदल भी सकते हैं। सैकनिल्क के मुताबिक, 47 दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 827.86 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म ने विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है, फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 293.60 करोड़ रुपये हो चुका है और ये 300 करोड़ के करीब पहुंच रहा है। भारत में फिल्म की ग्रॉस कमाई 991.65 करोड़ रुपये रही है, जबकि देश और विदेश मिलाकर इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 1285.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

कौन किस किरदार में

फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह एक अंडरकवर एजेंट हमजा अली मजारी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी मजबूत है। आर माधवन इसमें इंडियन स्पाईमास्टर अजय सान्याल के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि संजय दत्त SP चौधरी असलम का रोल कर रहे हैं। वहीं अक्षय खन्ना असल जिंदगी के गैंगस्टर रहमान डकैत के किरदार में दिख रहे हैं और अर्जुन रामपाल ISI मेजर इकबाल की भूमिका निभा रहे हैं।

कौन-कौन है फिल्म में

फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ एक्टर सारा अर्जुन भी अपना डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा राकेश बेदी, मानव गोहिल, गौरव गेरा, दानिश पंडोर, राज ज़ुत्शी और सौम्या टंडन समेत कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।