Get App

Aishwarya Rai: बेटी आराध्या संग बप्पा के दर्शन करने पहुंची ऐश्वर्या राय, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय बच्चन बीती शाम गणपति पंडाल दर्शन करने पहुंची थीं। उनके साथ बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आईं। सोशल मीडिया पर मां बेटी का खूबसूरत वीडियो तेजी से वायरल है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 01, 2025 पर 11:10 AM
Aishwarya Rai: बेटी आराध्या संग बप्पा के दर्शन करने पहुंची ऐश्वर्या राय, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
बेटी आराध्या संग बप्पा के दर्शन करने पहुंची ऐश्वर्या राय

Aishwarya Rai: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हैं। अब हाल में वे बीती शाम अपनी बेटी आराध्या के साथ गणपति पंडाल में दर्शन के लिए गई थीं। सोशल मीडिया पर उनके गणपति दर्शन के वीडियोज वायरल हैं। आराध्या और ऐश्वर्या को हाथो जोड़े पोज देते देखा जा सकता है। उन्होंने फैंस को कई कैंडिड पोज भी दिए।

वायरल वीडियो में आराध्या को येलो कलर के सुंदर सूट में दिख रही हैं। उन्होंने बालों को ओपन रखा था, साथी ही वो बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। आराध्या का ट्रेडिशनल लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं ऐश्वर्या की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर के सूट पहना था। लाइट मेकअप, बिंदी और मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल से साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। आराध्या और मॉमी ऐश का लुक देखकर फैंस सरप्राइज हो गए हैं। वहीं आराध्या की हाइट की हर कोई तारीफ कर रहा है। अभिषेक की बेटी अपनी मां ऐश्वर्या राय से भी लंबी हो गई हैं।

बता दें कि ऐश्वर्या हर बार GSB गणपति पंडाल में दर्शन के लिए पहुंची थीं। पिछली बार वो अपनी बेटी आराध्या और मां बृंदा राय के साथ पहुंची थी। हाल में ही तलाक की खबरों के बीच ऐश अपनी फैमली के साथ विकेशन से वापसी के दौरान स्पॉट हुई थीं। इस फैमली ट्रिप ने हमेशा की तरह इस बार भी तलाक की खबरों को गलत करार दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें