Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अब अपने ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच गया है। घर में अब लड़ाई पहले से कहीं ज्यादा ही बढ़ गई है। हांलाकि इस हफ्ते बिग बॉस के घर का नजारा कुछ अलग ही दिख रहा है। इस हफ्ते फैमिली वीक की शुरुआत होते ही घर का माहौल पूरी तरह बदल गया। पहले दिन अशनूर कौर के पिता गुरमीत और कुनिका सदानंद के बेटे अयान घर में आए। वहीं दुसरे दिन गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ओर फरहाना भट की मां घर में आती है। वहीं आज के एपिसोड में अमाल मलिक के भाई अरमान मलिक आए। आइए जानते हैं आज घर में क्या-क्या हुआ।
आकांक्षा ने गौरव को दी सलाह
आज के एपिसोड की शुरुआ आकांक्षा ने गौरव से जुड़े पुराने मजेदार किस्से याद करते हुए माहौल हल्का कर दिया। बिग बॉस द्वारा बार-बार फ्रीज और रिलीज किए जाने के बीच दोनों ने चुटकी लेते हुए एक-दूसरे के साथ प्यारा पल भी शेयर किया। बातचीत के दौरान आकांक्षा ने बताया कि उनकी नौवीं शादी की सालगिरह करीब है। आकांक्षा ने गौरव को गेम में मजबूती से, बिना किसी पर बेवजह भरोसा किए खेलने की सलाह दी। उन्होंने साफ कहा कि अब समय है कि गौरव अपने दम पर खेलें और उन लोगों से दूरी बनाए रखें जो पीठ पीछे बात करते हैं। आकांक्षा ने गौरव को फरहाना और अमाल से भी दूर रहने की सलाह दी है।
मां को देख इमोशनल हुई फरहाना
इसके बाद फरहाना भट्ट की मां अफरोजा जैसे ही घर में दाखिल हुईं। मां को देखकर फरहाना खुद को रोक नहीं पाईं और उनके गले लगते ही फूट-फूटकर रो पड़ीं। उनको देखकर प्रणित भी इमोशनल हो जाते है और बोले कि फरहाना की मां को देखकर उन्हें अपनी मां की याद आ गई। बातचीत के दौरान अफरोजा ने बताया कि घर के सदस्यों में उन्हें कुनिका सबसे ज्यादा पसंद हैं और वे गौरव को भी पहले से जानती हैं। फरहाना की मां ने घर वालों को काफी मजेदार अंदाज में रोस्ट किया।
अभी मां नहीं बनना चाहती आकांक्षा
एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने बिना घुमाए साफ कहा कि वे फिलहाल मां नहीं बनना चाहतीं। ये सुनकर गौरव इमोशनल जरूर हुए, लेकिन उन्होंने पत्नी के फैसले को पूरी तरह स्वीकार करने की बात कही। इसी दौरान कुनिका ने मालती के बारे में बताया कि पुराने इमोशनल घावों के कारण वह आसानी से टूट जाती हैं। फरहाना की मां के आने से मालती को घर में एक तरह की सुरक्षा और अपनापन महसूस हुआ। उन्होंने उनसे मजाक में कहा कि उनका आशीर्वाद मिल जाए तो वे फरहाना से भी निडर होकर भिड़ जाएंगी। लेकिन अगले ही दिन जब फरहाना की मां वापस लौटीं, तो मालती टूट गईं। उन्हें जाते देखकर वे रो पड़ीं और बार-बार कहने लगीं कि वह ठीक नहीं हैं और घर लौटना चाहती हैं। इस दौरान अशनूर ने उन्हें संभाला और शांत कराने की कोशिश की।
एपिसोड में उस समय इमोशनल का माहौल बन गया जब अरमान की एंट्री हुई और सभी फ्रीज हो गए। गाना सुनते ही अमल समझ गए कि उनका भाई आया है। दोनों ने एक-दूसरे से कुछ शिकायतें भी कीं, लेकिन तुरंत ही हंसते-रोते गले लगकर सब ठीक कर लिया। अरमान ने तान्या को अमाल का ध्यान रखने के लिए धन्यवाद कहा, जबकि तान्या ने मजाक में बताया कि अमल ने उन्हें काफी परेशान भी किया है। बातचीत में खुलासा हुआ कि अमल ने शो में आने के डर के कारण चार महीने से अपने भाई से मुलाकात नहीं की थी। दूसरी ओर, तान्या को उम्मीद थी कि उनकी मां आएंगी, जबकि मालती के एक कमेंट से फरहाना थोड़ी नाराज हो गईं।
अरमान ने बताया कि अब बाहर लोग उन्हें अमाल के भाई के रूप में पहचानते हैं। शो में एक सरप्राइज मोमेंट तब आया जब बिग बॉस ने पूरे घर को फ्रीज कर दिया और सिर्फ प्रणित को रिलीज किया। स्टोर रूम की घंटी बजते ही वह वहां पहुंचे,इसके बाद बिग बॉस ने प्रणित को फ्रीज कर दिया। इसके बाद घर में प्रणित के भाई की एंट्री होती है।