Golmaal 5 Announcement: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के जन्मदिन के अवसर पर पॉपुलर गोलमाल फ्रेंचाइज़ की टीम ने 14 मार्च को ऐलान किया गया। बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी सीरीज़ आधिकारिक तौर पर अपनी पांचवीं कड़ी, गोलमाल 5 के साथ वापसी कर रही है। निर्माताओं ने खुलासा किया है कि अक्षय कुमार इस नए चैप्टर में शामिल होंगे, जिससे दर्शकों को और भी अधिक मनोरंजन मिलने की उम्मीद है। वीडियो के सोशल मीडिया पर साझा होते ही, नेटिज़न्स अपनी खुशी नहीं रोक पाए।
