Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक तौर पर पर ऐलान कर दिया है। साजिद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन समेत कई जाने-माने कलाकार नजर आएंगे। फैंस फिल्म की दमदार स्टार कास्ट को लेकर काफी एक्साईटेड है। जानें कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल'
‘वेलकम टू द जंगल’ के मेकर्स ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर इसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दिया है। 'वेलकम टू द जंगल' फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिससे फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। इससे पहले दिसंबर में अक्षय कुमार ने एक छोटा वीडियो शेयर कर मेकर्स ने इस बात का संकेत दिया था कि यह फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी। वहीं अब मेकर्स ने इसकी आधिकारिक डेट का ऐलान कर दिया है।
फिल्म में 30 से ज्यादा कलाकार
अहमद खान के निर्देशन में बनी वेलकम टू द जंगल में 30 से ज्यादा कलाकार नजर आने वाले हैं, जो अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म की खास बात यह है कि इतने सारे टैलेंटेड एक्टर्स पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर समेत कई बड़े और पसंदीदा चेहरे शामिल हैं। इतने मजबूत कलाकारों की टीम के साथ मेकर्स दर्शकों के लिए एक जबरदस्त और भरपूर मनोरंजन से भरी फिल्म लेकर आ रहे हैं।
किसके बैनर तले बनी है फिल्म
AA नाडियाडवाला, स्टार स्टूडियोज, केप ऑफ गुड फिल्म्स और सीता फिल्म्स मिलकर फिल्म वेलकम टू द जंगल को दर्शकों के सामने ला रहे हैं। यह फिल्म बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप और सीता फिल्म्स के बैनर तले बनी है, जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी तय कर दी है। मल्टीस्टारर ये फिल्म 26 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।