Get App

Bhoot Bangla: भूत बंगला की रिलीज़ डेट को बदला गया, फिल्म को लेकर हुए बदलाव पर अक्षय कुमार ने किया रिएक्ट

Bhoot Bangla: भूत बंगला से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि रिलीज़ डेट आगे करने का फैसला दर्शकों की जबरदस्त एक्साइटमेंट के कारण लिया गया है। अब अक्षय कुमार ने भी इस पर रिएक्ट कर अपनी राय रखी है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 2:15 PM
Bhoot Bangla: भूत बंगला की रिलीज़ डेट को बदला गया, फिल्म को लेकर हुए बदलाव पर अक्षय कुमार ने किया रिएक्ट
भूत बंगला फिल्म को लेकर हुए बदलाव पर अक्षय कुमार ने किया रिएक्ट

Bhoot Bangla: बालाजी मोशन पिक्चर्स की अपकमिंग एंटरटेनर भूत बंगला, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं, को अब नई रिलीज़ डेट मिल गई है। पहले यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब इसे 10 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाएगा।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, रिलीज़ डेट आगे करने का फैसला दर्शकों की जबरदस्त उत्सुकता के कारण लिया गया। सूत्र ने कहा, “अक्षय कुमार ने दर्शकों की भारी रुचि और फिल्म के लिए लगातार बढ़ते फैंस के डिमांड को देखकर भूत बंगला की रिलीज़ डेट को चेंज करने का फैसला किया। मकसद यह था कि फिल्म को सही समय पर दर्शकों तक पहुंचाया जाए, बजाय इसे पीछे खींचे रखने के।

ऐलान के दिन से ही भूत बंगला लगातार चर्चा में रही है, और फैंस अक्षय कुमार को इस जॉनर-ड्रिवन एंटरटेनर में वापस देखने के लिए उत्साहित हैं। रिलीज़ डेट में बदलाव को एक सोचा समझा कदम माना जा रहा है, जिससे फिल्म को थिएटर में सही समय पर दर्शकों तक पहुंचने का फायदा मिले और बॉक्स ऑफिस पर भीड़-भाड़ से बचा जा सके।

इस फिल्म में अक्षय कुमार को एक जॉनर-ड्रिवन एंटरटेनर के रूप में दिखाए जाने की उम्मीद है। रिलीज़ डेट बदलने के साथ, मेकर्स का मकसद है कि फिल्म को थिएटर में सही समय मिले और बॉक्स ऑफिस पर भीड़-भाड़ से बचा जा सके। इसी रणनीति के तहत, अक्षय कुमार यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनकी हर फिल्म को पर्याप्त थिएटर रन मिले, ताकि दर्शक पूरी तरह से फिल्म के बॉक्स ऑफिस सफर का आनंद ले सकें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें