Get App

Akshay Kumar: 'वो बेचारा 4500 की नौकरी कर रहा है आज भी...', अक्षय कुमार ने बेटे आरव को लेकर कही ये बात

Akshay Kumar: अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपने बेटे आरव को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि बेटा फिल्मों में काम नहीं करना चाहता है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 18, 2026 पर 6:38 PM
Akshay Kumar: 'वो बेचारा 4500 की नौकरी कर रहा है आज भी...', अक्षय कुमार ने बेटे आरव को लेकर कही ये बात
अक्षय ने आरव को लेकर कहा, "हम दोनों काफी हद तक एक जैसे हैं। वह हेल्थ के प्रति जागरूक है, और मैं भी। वह लंबा है और बहुत ही फोकस्ड है। उसे काम करना पसंद है।

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने बेटे आरव भाटिया के बारे में बात करते हुए स्पष्ट किया कि उनके बेटे को फिल्मों में आने में कोई दिलचस्पी नहीं है। अभिनेता ने बताया कि आरव फैशन में अपना अलग मुकाम बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और फिलहाल एक साधारण नौकरी कर रहे हैं और गांवों में रहकर फैशन की बारीकियां सीख रहे हैं।

अक्षय ने कहा, "हम दोनों काफी हद तक एक जैसे हैं। वह हेल्थ के प्रति जागरूक है, और मैं भी। वह लंबा है और बहुत ही फोकस्ड है। उसे काम करना पसंद है। लेकिन वह फिल्मों में नहीं आना चाहता। उसकी ऐसी कोई योजना नहीं है। वह फैशन में ही अपना करियर बनाना चाहता है।

अभिनेता ने यह भी बताया कि आरव ने काम शुरू कर दिया है और वह बुनियादी बातें बिल्कुल शुरुआत से सीख रहा है। वो बेचारा आज भी 4500 रुपये की नौकरी कर रहा है। अच्छी बात है, क्यों नहीं? वह गांवों में जाकर वहां से फैशन, अलग-अलग तरह के प्रिंट और सब कुछ सीख रहा है।

जब अक्षय से उनके लाइफ स्टाइल के तरीके के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे प्रवचन देने वाले व्यक्ति नहीं हैं। "मैं किसी को भी, खासकर अपने बेटे को, उपदेश नहीं देता। बस एक ही बात कहता हूं किसी को नुकसान मत पहुंचाना। किसी को चोट मत पहुंचाना। बस इतना ही। बाकी सब उसे अपनी जिंदगी खुद संभालनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें