Golmaal 5: 'गोलमाल 5' में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री? विलेन के रोल में आएंगे नजर, अजय देवगन से भिड़ेंगे

Golmaal 5: गोलमाल 5 में अजय देवगन एक बार फिर फ्रैंचाइजी की कमान संभालते नजर आएंगे और उनके साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार फिल्म में लीड विलेन के रोल में नजर आएंगे

अपडेटेड Feb 02, 2026 पर 11:56 PM
Story continues below Advertisement
इसके बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है

Golmaal 5: बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी फ्रैंचाइजी फिल्म 'गोलमाल 5' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी की इस आइकॉनिक सीरीज के नए पार्ट में फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार फिल्म में लीड विलेन के रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म गोलमाल के पुराने पार्ट्स से काफी अलग होगी। फिल्म में अक्षय कुमार और अजय देवगन एक दूसरे के सामने नजर आएंगे। हालांकि इसके बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन फैंस दोनों को दुबारा एक साथ देखने के लिए काफी एक्साईटेड है।

अक्षय कुमार होंगे विलेन

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, "गोलमाल 5 अपने पुराने पार्ट्स से ज्यादा बड़ी, बोल्ड और अलग होने वाली है, लेकिन इसकी पहचान वाला सिली और मजेदार ह्यूमर पहले जैसा ही रहेगा। इस बार अक्षय कुमार फिल्म में मेन विलेन की भूमिका निभाएंगे, जो इस फ्रैंचाइजी के लिए एक नया और दिलचस्प मोड़ होगा। अब तक गोलमाल फिल्में बिना किसी साफ विलेन के सिचुएशनल कॉमेडी और ग्रुप की नोकझोंक पर टिकी रही हैं।"


कब रिलीज होगी फिल्म

रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि, "इस पार्ट में कुछ फैंटेसी एलिमेंट्स होंगे, जो पिछली फिल्मों के सिंपल कॉमेडी ऑफ एरर्स से अलग होंगे। ये नया अंदाज गोलमाल के पुराने फैंस को और ज्यादा कॉमेडी, मजा और स्टार पावर देने वाला है।" रिपोर्ट के अनुसार, "गोलमाल 5 की शूटिंग फरवरी के आखिर में मुंबई के फिल्म सिटी में शुरू होने वाली है। मेकर्स फिल्म को 2027 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।"

कौन-कौन होगा लीड में

गोलमाल 5 में अजय देवगन एक बार फिर फ्रैंचाइजी की कमान संभालते नजर आएंगे और उनके साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े नजर आएंगे। इस बड़ी स्टारकास्ट में जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कालसेकर भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि शरमन जोशी की वापसी हो सकती है, जबकि करीना कपूर खान की कास्टिंग अभी कन्फर्म नहीं हुई है, हालांकि वह ‘गोलमाल रिटर्न्स’ और ‘गोलमाल 3’ में नजर आ चुकी हैं।

गोलमाल 5 में अक्षय कुमार और अजय देवगन छठी बार एक साथ एक फिल्म में दिखेंगे। इससे पहले दोनों सुहाग (1994), खाकी (2004), इंसान (2005), सूर्यवंशी (2021) और सिंघम अगेन (2024) में साथ नजर आ चुके हैं। इस बार खास बात यह है कि अक्षय कुमार विलेन के रोल में दिखेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।