Alia Bhatt: 'इतनी खूबसूरत फिल्म…' वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 की तारीफ में आलिया भट्ट ने कही ये बात

Border 2: सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज होते ही दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है। इसी बीच आलिया भट्ट ने फिल्म स्टारकास्ट की काफी तारीफ की है

अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 6:12 PM
Story continues below Advertisement
Border 2: आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए वरुण की तारीफ की है

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सनी देओल के ये फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। वहीं फिल्म के स्टारकास्ट की भी काफी तारीफ हो रही है। इसी बीच आलिया भट्ट ने भी फिल्म की कास्ट की तारीफ की है। आलिया ने फिल्म को “खूबसूरत” बताया और अपने दोस्त वरुण धवन की परफॉर्मेंस की खास तौर पर सराहना की। एक्ट्रेस का यह रिव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आलिया भट्ट ने की तारीफ

आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “इतनी खूबसूरत फिल्म… अनुराग सिंह पूरी कास्ट ने क्या शानदार परफॉर्मेंस दी है! सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा और अन्या सिंह सभी ने। और मेरे प्यारे दोस्त ने कमाल कर दिया! वह वही कर रहा है, जो वह सबसे अच्छा करता है। हर फ्रेम में अपना दिल और आत्मा डाल रहा है। तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं वरुण धवन, साल की क्या शानदार शुरुआत है! पूरी टीम को बधाई।”


Alia Bhatt

बॉर्डर 2 की स्टारकास्ट

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम किरदार निभा रहे हैं। टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म साल 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर की कहानी को आगे बढ़ाती है। दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी फिल्म को ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं, जिससे इसकी सफलता और मजबूत हुई है।

अब तक फिल्म की कमाई

सनी देओल और वरुण धवन की वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। रिलीज के सिर्फ़ चार दिनों में ही इस फिल्म ने भारत में 177 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। पांचवें दिन भी फिल्म की कमाई जारी है। वहीं अगर दुनियाभर की कमाई की बात करें, तो फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 251 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे इसकी जबरदस्त सफलता साफ नजर आती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।