Alia Bhatt British Citizenship: बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट की ब्रिटिश नागरिकता पर नेटिजन्स ने एक बार फिर से सवाल उठाए हैं. ये सवाल तब उठाए गए जब उनकी मां सोनी राजदान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट को रिपोस्ट किया। बता दें कि उस पोस्ट में जिसमें भारत और पाकिस्तान से ‘संघर्ष विराम’ का अनुरोध किया गया। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनी ने लिखा, 'सबसे बढ़कर – शांति'। हालांकि बाद में उन्होंने भारी आलोचना का सामना करने के बाद अपनी पोस्ट हटा दी, लेकिन नेटिजन्स अभी भी उनसे नाराज हैं। कई लोगों ने उन पर और आलिया की देश के प्रति वफादारी पर सवाल उठाए हैं।
'जमीनी हकीकत से अलग लगती है शांति की बात'
सोनी के नवीनतम इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'जबकि शांति आदर्श लक्ष्य है, यह स्वीकार करना महत्वपूर्ण है कि वास्तव में संघर्ष को कौन बढ़ा रहा है। हमारे सैनिक अत्यंत सावधानी से लक्षित ऑपरेशन कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान खुलेआम आम लोगों और पब्लिक क्षेत्रों पर हमला कर रहा है और नागरिकों को मार रहा है। बिना संदर्भ के शांति का आग्रह करना, खासकर जब हमारे लोग मर रहे हैं और हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, जमीनी हकीकत से अलग लगता है। साथ ही, यह संदेश किसी ऐसे व्यक्ति से आ रहा है जिसकी बेटी विदेशी नागरिकता रखते हुए भारत के सभी विशेषाधिकारों का लाभ लेती है, ईमानदारी और जवाबदेही के बारे में चिंताएं पैदा करती है।'
एक अन्य ने कहा, 'मुझे विश्वास नहीं होता कि आप राजी जैसी फिल्म का हिस्सा थी। कृपया अपनी खुद की फिल्म फिर से देखें और फिर शांति की वकालत करें।' इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया, 'शांति दो देशों के बीच होनी चाहिए, जब तक कि आपको न लगे कि यह एक युद्ध है जो पाकिस्तान खुद से लड़ रहा है?'
मेरी अपील भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान के प्रति थी: सोनी राजदान
क्या आलिया भट्ट ब्रिटिश नागरिक हैं?
आलिया भट्ट ब्रिटिश नागरिकता रखती हैं। हालांकि उनका जन्म और पालन-पोषण भारत में हुआ। उनकी मां, सोनी राजदान ब्रिटिश मूल की हैं और उनका जन्म यूके में हुआ था। आलिया के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है, जो उन्होंने अपनी मां की नागरिकता के जरिए हासिल किया है। अपनी हॉलीवुड डेब्यू हार्ट ऑफ़ स्टोन के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने पुष्टि की कि उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। उन्होंने कहा था कि उनका जन्म और पालन-पोषण भारत में हुआ, फिर भी उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है।
'मेरे पिता भारतीय हैं, जब मैं 3 महीने की थी तभी से भारत में रह रहे हैं'
2019 में, सोनी राजदान ने भी यह खुलासा किया था कि उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है, लेकिन उन्होंने दावा किया कि वह भारत की एक जिम्मेदार नागरिक हैं। कठोर टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, अभिनेत्री ने ट्वीट किया था, 'लोगों से नफरत के खिलाफ वोट करने का आग्रह करना नागरिकता से नहीं बल्कि इंसान होने से जुड़ा है। हम सभी पहले इंसान हैं और जिस दुनिया में हम रहते हैं, उसके नागरिक हैं। धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक सिद्धांत मूल्य हैं और मैं उन्हीं के लिए खड़ी हूं।
एक अन्य पोस्ट में, उन्होंने कहा था, 'मेरे पिता भारतीय हैं। जब मैं 3 महीने की थी, तब से भारत में रह रहे हैं। टेक्स टैक्स देते हैं। ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड रखते हैं। अगर मेरी मेहनत की कमाई इतनी अच्छी है कि इसका इस्तेमाल इस देश को बेहतर बनाने में किया जा सके, तो मुझे भी अपनी राय रखने का अधिकार है।