Alia Bhatt: अगर किसी की पूरी तरह से प्लान की हुई ज़िंदगी अचानक उलझ जाए, तो क्या होता है? प्राइम वीडियो की आने वाली ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाय’ यही दिखाती है। इसमें 20 साल की श्यामिली ‘शाय’ दास की बसी दुनिया धीरे-धीरे बिखरने लगती है। लंदन में हुए ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स इंटरनेशनल ओरिजिनल्स’ इवेंट में, जहां ‘डोंट बी शाय’ ही इकलौती इंडियन फिल्म थी, आलिया भट्ट ने इसे ‘ताज़गी भरी कहानी’ बताया। उन्होंने कहा कि महिला क्रिएटर्स की टीम ने शाय की दुनिया को बहुत ही असली और रिलेटेबल तरीके से जिंदा किया है।
