साउथ सिनेमा के 'आइकॉन स्टार' अल्लू अर्जुन आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने प्रशंसकों को एक ऐसा तोहफा दिया है, जिसकी चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है। लंबे समय से जिस प्रोजेक्ट को 'AA22 x A6' के नाम से जाना जा रहा था, उसका आधिकारिक शीर्षक अब सामने आ चुका है। अल्लू अर्जुन और ब्लॉकबस्टर निर्देशक एटली की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का नाम 'राका' रखा गया है।
