Get App

Amaal Mallik: 'चीजें वैसी नहीं हुईं जैसा मैंने...' मिस्ट्री गर्ल को लेकर अमाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी

Amaal Mallik: बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट अमाल मलिक ने शो के दौरान एक मिस्ट्री गर्ल का जिक्र किया था। शो खत्म होने के बाद अमाल ने इस पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, चीजें वैसी नहीं हुईं जैसी मैंने सोचा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 7:01 PM
Amaal Mallik: 'चीजें वैसी नहीं हुईं जैसा मैंने...' मिस्ट्री गर्ल को लेकर अमाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी
अमाल मलिक ने अपने मौजूदा रिलेशनशिप स्टेटस पर खुलकर बात की है

Amaal Mallik: बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट अमाल मलिक अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। बिग बॉस 19 के घर में अमाल मलिक ने एक मिस्ट्री गर्ल के बारे में काफी बाते की थी। उन्होंने ये भी बताया था कि वह मिस्ट्री गर्ल से प्यार करते हैं, लेकिन ये कनेक्शन एकतरफा था। उन्होंने बताया था कि उसे उनकी फीलिंग्स के बारे में पता नहीं था। वो इस रियलिटी शो में पहली बार अपनी फीलिंग्स बता रहे हैं। वहीं अब शो खत्म होने के कुछ हफ्तों बाद अमाल ने इस बारे में खुलकर बात की है। अमाल ने बताया चीजें उनकी उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाईं।

अमाल ने क्या कहा

फरीदून शहरयार से बातचीत में अमाल मलिक ने अपने मौजूदा रिलेशनशिप स्टेटस पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, मैं अभी भी सिंगल हूं और चीजें वैसी नहीं हुईं जैसा मैंने सोचा था। शो की वजह से उनकी लाइफ में एक उम्मीद पूरी नहीं हो पाई और ये समझ उन्हें हाल ही में आई है।" अमाल ने कहा, "बिग बॉस 19 से उन्हें खूब प्यार और सफलता मिली, लेकिन जिस लड़की से जुड़ी उनकी कहानी थी, उसमें बहुत कुछ गलत हो गया। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने कुछ लिखा है जिसमें बताया गया है कि क्या गलत हुआ।"

बिग बॉस को लेकर कही ये बात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें