बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल एक बार फिर कानूनी विवादों में हैं। 2017 के धोखाधड़ी मामले में गैर-जमानती वारंट के बाद पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। साल 2004 में उन्होंने अपने पिता अमित पटेल पर ही 12 करोड़ रुपये के वित्तीय विवाद में मुकदमा ठोक दिया था। यह पारिवारिक रिश्तों पर सवाल उठाने वाली घटना आज भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
