Get App

Hema Malini: भरी महफिल के बीच 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी के चरणों को छुने झुक गए बालकृष्ण, वायरल हुआ वीडियो

Hema Malini: साउथ और बॉलीवुड के सितारों का जब मिलन होता है, तो अक्सर कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जो फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में दिल्ली में आयोजित 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली' (IFFD) 2026 के दौरान भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी विनम्रता से वहां मौजूद सभी लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स को अपना मुरीद बना लिया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 4:39 PM
Hema Malini: भरी महफिल के बीच 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी के चरणों को छुने झुक गए बालकृष्ण, वायरल हुआ वीडियो

अपनी दमदार एक्टिंग और 'मास' अपील के लिए मशहूर नंदमुरी बालकृष्ण (65) का एक अलग ही रूप दिल्ली में देखने को मिला। मौका था इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (IFFD) के उद्घाटन समारोह का, जहां बालकृष्ण ने बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी (77) के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। यह पल देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

ऑन-स्क्रीन मां के प्रति दिखा गहरा सम्मान

बालकृष्ण और हेमा मालिनी का रिश्ता केवल वरिष्ठता का नहीं है, बल्कि फिल्मी पर्दे पर भी वे एक खास बंधन साझा कर चुके हैं। साल 2017 में आई सुपरहिट फिल्म 'गौतमीपुत्र सातकर्णी' में हेमा मालिनी ने बालकृष्ण की मां (गौतमी बालश्री) का किरदार निभाया था। समारोह के रेड कार्पेट पर जैसे ही बालकृष्ण की नजर हेमा मालिनी पर पड़ी, उन्होंने मुस्कुराते हुए तुरंत झुककर उनके पैर छुए। हेमा मालिनी ने भी स्नेहपूर्वक उनका हाथ थामा और दोनों ने हंसते हुए कुछ देर बात की। फैंस इस बात से बेहद प्रभावित हैं कि इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद बालकृष्ण अपने संस्कारों को नहीं भूले।

'धर्मेंद्र' को मिला खास सम्मान

इस फिल्म फेस्टिवल में भावुक करने वाले कई पल आए। आयोजन के दौरान भारतीय सिनेमा में अतुलनीय योगदान के लिए बालकृष्ण और शर्मिला टैगोर के साथ दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को भी 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। हेमा मालिनी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हैं और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का इस शानदार आयोजन के लिए आभार व्यक्त करती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें