Anil Kapoor: अनिल कपूर आज के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। 69 साल के अनिल कपूर दो दशकों से अधिक समय से कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने हर किरदार में सहजता से अपनी जगह बनाई है। फैंस ने उनके पर्दे के बाहर की एनर्जी को भी सराहा है, क्योंकि वे अपने इंटरव्यू और सार्वजनिक मौजूदगी में भरपूर एनर्जैटिक का प्रदर्शन करते हैं। जब उनसे पूछा गया कि वे अब भी इतने एक्टिव कैसे रहते हैं, तो अनिल ने कहा कि इसका कारण शायद 'इंसिक्योरटी' है।
