माही विज–नदीम की अफवाहों पर अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी, बताई रिश्ते की सच्चाई

माही विज और जय भानुशाली के तलाक के बाद सोशल मीडिया पर माही और उनके करीबी दोस्त नदीम को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ने लगी थीं। इन कयासों पर अब एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है और दोनों के रिश्ते की सच्चाई सामने रखी है

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 1:08 PM
Story continues below Advertisement
तलाक की खबरों के बीच माही विज ने अपने करीबी दोस्त नदीम के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की।

फेमस टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल माही विज और जय भानुशाली ने 4 जनवरी को अपने तलाक की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। करीब 15 साल लंबे रिश्ते के खत्म होने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। जो कपल हमेशा अपनी बॉन्डिंग, फैमिली टाइम और बच्चों के साथ खुशहाल पलों के लिए जाना जाता था, उनके अलग होने की खबर फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं थी। तलाक की अनाउंसमेंट के बाद लोग लगातार ये जानने की कोशिश करने लगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने इस मजबूत और लंबे रिश्ते को टूटने पर मजबूर कर दिया।

तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे और सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई। हालांकि, माही और जय दोनों ने अपने फैसले को आपसी सहमति और शांति के साथ लिया बताया, लेकिन इसके बावजूद अटकलों और चर्चाओं का सिलसिला थमता नजर नहीं आया।

एक पोस्ट और शुरू हुई अफवाहें


तलाक की खबरों के बीच माही विज ने अपने करीबी दोस्त नदीम के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की। उन्होंने नदीम को अपना घर, अपना परिवार बताते हुए “आई लव यू” लिखा। इसके बाद इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई और लोग माही–नदीम के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे।

बेटी के पोस्ट ने बढ़ाया विवाद

मामला तब और गरमा गया जब माही की बेटी तारा के सोशल मीडिया अकाउंट से नदीम को “मेरे प्यारे अब्बा” लिखकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इसके बाद डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गईं। माही ने जब कमेंट सेक्शन बंद किया, तो ट्रोलर्स ने इसे गलत तरीके से लेना शुरू कर दिया।

अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी

इस पूरे विवाद पर अंकिता लोखंडे ने सामने आकर सच्चाई रखी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लंबा नोट शेयर करते हुए कहा कि वो एक सेलिब्रिटी नहीं, बल्कि एक दोस्त के तौर पर बोल रही हैं। अंकिता ने साफ कहा कि नदीम हमेशा से माही और जय के लिए पिता समान रहे हैं और तारा के लिए भी वही रिश्ता है—इसके अलावा कुछ भी नहीं।

“मुश्किल वक्त में ढाल बने नदीम”

अंकिता ने बताया कि नदीम वो इंसान हैं जो हर किसी के बुरे वक्त में साथ खड़े रहते हैं। खुद अंकिता के मुश्किल दौर में भी नदीम ने उनका साथ दिया था। उन्होंने ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए कहा कि किसी की निजी जिंदगी को जज करने का किसी को हक नहीं है।

अफवाहों पर लगा ब्रेक

अंकिता के इस बयान के बाद माही–नदीम को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया। उन्होंने नदीम को “भगवान का भेजा हुआ इंसान” बताया और माही व जय को बेहतरीन माता-पिता कहकर अपना प्यार और समर्थन दिया।

Cheekatilo Trailer: शोभिता धुलिपाला की चीकाटीलो का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।