फिल्म इंडस्ट्री के सीनियर और लाजवाब एक्टर अनुपम खेर अपने रिश्तों को काफी संजीदगी से निभाते हैं। ये बात किसी से नहीं छुपी है। सब जानते हैं कि उनकी और सतीश कौशिक की दोस्ती काफी गहरी थी। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें प्रतिष्ठित राज कपूर पुरस्कार से सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में उन्हें 10 लाख रुपये बतौर पुरस्कार राशि मिले थे। अनुपम खेर ने इस राशि को दान करने की घोषणा की है।
