Get App

Anupama Spoiler: अनुपमा पर लगा चोरी का कलंक, रोजी की चाल ने छीनी नौकरी, क्या अब बिखर जाएगी अनु की दुनिया?

Anupama Spoiler: टीवी जगत के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक 'अनुपमा' में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। अगर आप भी अनु के सफर से जुड़े हैं, तो आने वाले एपिसोड्स आपके लिए काफी भावुक और चौंकाने वाले होने वाले हैं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 5:11 PM
Anupama Spoiler: अनुपमा पर लगा चोरी का कलंक, रोजी की चाल ने छीनी नौकरी, क्या अब बिखर जाएगी अनु की दुनिया?

स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' की कहानी में एक ऐसा मोड़ आया है जिसने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया है। अपनी ईमानदारी और स्वाभिमान के लिए जानी जाने वाली अनुपमा पर अब चोरी का गंभीर आरोप लगा है। खास बात यह है कि इस साजिश में उसे फंसाने के लिए उसकी अपनी मासूमियत और रिश्तों का इस्तेमाल किया गया है।

कैसे शुरू हुआ ये नया संकट?

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपने करीबियों, जया और बंकू के लिए प्यार से खाना बनाने की तैयारी करती है। घर के माहौल में थोड़ी खुशहाली आती दिखती है जब उसे पता चलता है कि दिग्विजय ने उसके लिए कुकीज बनाई हैं। लेकिन यह सुकून ज्यादा देर नहीं टिकता। अचानक बंकू आकर खबर देता है कि पुलिस घर के बाहर खड़ी है और वो किसी और को नहीं, बल्कि अनुपमा को ढूंढ रही है।

चोरी का आरोप और रोजी का झूठ

पुलिस जब घर पहुंचती है, तो अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। उस पर एक बेहद कीमती नेकलेस चोरी करने का आरोप लगाया जाता है। इतना ही नहीं, पुलिस का कहना है कि उसने इस चोरी को अंजाम देने के लिए अपनी बेटी जया का सहारा लिया। अनुपमा सफाई देती है कि उसे वह नेकलेस जया के बैग में मिला था और वह खुद उसे वापस करने जा रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें