Mahashivratri: स्टार प्लस के सबसे पॉपुलर शो 'झनक' का एक नया प्रोमो आउट हो गया है। प्रोमो में दिखाया गया है कि आने वाले एपिसोड में झनक और ऋषि शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं, और यह शादी प्यार, ड्रामा और यादगार पलों से भरपूर होने वाली है। प्रोमो में दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल भी नजर आ रही हैं, जो यह बता रही हैं कि वह इस प्यारी जोड़ी की शादी में शामिल होंगी और इसके बाद 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर 'माता की चौकी' भी होगी।
