Get App

Anurag Kashyap: 'अपनी मर्यादा भूल गया, आप मुझे माफ कर दें': अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय से दूसरी बार मांगी माफी

Anurag Kashyap Apology: अनुराग कश्यप समाज सुधारकों ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले पर आधारित फिल्म 'फुले' की रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेता प्रतीक गांधी ने ज्योतिबा फुले और अभिनेत्री पत्रलेखा ने सावित्री बाई फुले की भूमिका निभाई है। फिल्म पिछले सप्ताह रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 22, 2025 पर 3:50 PM
Anurag Kashyap: 'अपनी मर्यादा भूल गया, आप मुझे माफ कर दें': अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय से दूसरी बार मांगी माफी
Anurag Kashyap Apology to Brahmin Community: अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों को लेकर विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर की थी

Anurag Kashyap Apology to Brahmin Community: ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी के लिए फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने फिर से माफी मांगी है। दो दिनों में यह उनकी दूसरी माफी है। अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समुदाय के बारे में शर्मनाक अपशब्द कहने के आरोप में जयपुर स्थित बजाज नगर थाने में FIR दर्ज की गई है। बजाज नगर थाने के पुलिस उपनिरीक्षक राम कृपाल ने बताया कि बरकत नगर के रहने वाले अनिल चतुर्वेदी ने कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, कश्यप ने ब्राह्मणों को लेकर विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर की थी।

मशहूर फिल्म निर्माता ने X पर लिखा, "मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया। और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला। वो समाज जिसके तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत कॉन्ट्रीब्यूट करते हैं। आज वो सब मुझसे आहत हैं। मेरा परिवार मुझसे आहत है। बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं मेरे उस गुस्से में, मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने खुद ही ऐसी बात करके, अपनी ही बात को मुद्दे से भटका दिया। मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं। इस समाज से जिनको मैं ये नहीं कहना चाह रहा था, लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख दिया।"

अनुराग ने कहा, "मैं माफी मांगता हूं अपने उन तमाम सहयोगी दोस्तों से, अपने परिवार से और उस समाज से, अपने बोलने के तरीके के लिए, अभद्र भाषा के लिए। अब आगे से ऐसा न हो, मैं उस पर काम करूंगा। अपने गुस्से पर काम करूंगा। और मुद्दे की बात अगर करनी हो तो सही शब्दों का इस्तेमाल करूंगा। आशा है आप मुझे माफ कर देंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें