Get App

Sshura Khan: अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने शेयर की न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलक, लिखा– ‘यू टू अस टू वी’

Sshura Khan: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान ने 2026 की शुरुआत एक बेहद पर्सनल और दिल छू लेने वाले पोस्ट से की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलक दिखाई।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 03, 2026 पर 5:18 PM
Sshura Khan: अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने शेयर की न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलक, लिखा– ‘यू टू अस टू वी’

बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलक साझा की, जो अब चर्चा का विषय बन गई है। शूरा, जो पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं, ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए जिनमें वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाती दिख रही हैं।

पोस्ट में शूरा खान ने कैप्शन लिखा “From You to Us to We”। इस छोटे से संदेश ने फैंस का ध्यान खींच लिया क्योंकि इसमें रिश्तों की गहराई और नए साल की शुरुआत के साथ जुड़ी भावनाओं की झलक दिखाई दी। तस्वीरों में शूरा बेहद खुश और आत्मीय अंदाज में नजर आ रही थीं।

शूरा ने इंस्टाग्राम पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर करते हुए लिखा, "From you to us to WE यह हमेशा का सफर रहेगा।" इन तस्वीरों में कपल के नए जीवन का खूबसूरत झलक दिख रही है - शादी के पल, नवजात बेटी सिपारा के नन्हे हाथ और फैमिली के साथ हंसी-खुशी के मोमेंट्स। यह पोस्ट फैंस के बीच वायरल हो गया, जो कपल की नई जिंदगी को सेलिब्रेट कर रहे हैं ।

View this post on Instagram

A post shared by sshura Khan (@sshurakhan)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें