Thalapathy Vijay: क्या थलापति विजय-त्रिशा कृष्णन को कर रहें हैं डेट? सोशल मीडिया पर अफेयर की अफवाहें तेज

Thalapathy Vijay: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और हाल ही में राजनीति में कदम रखने वाले थलपति विजय इन दिनों निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी संगिता सोर्नालिंगम ने हाल ही में तलाक की अर्जी दाखिल की है, जिसमें उन्होंने विजय पर अवैध संबंध का आरोप लगाया है।

अपडेटेड Feb 28, 2026 पर 11:22 AM
Story continues below Advertisement

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय एक बार फिर निजी जिंदगी के विवादों से घिर गए हैं। उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने पति पर व्यभिचार का गंभीर आरोप लगाया है। याचिका में बिना नाम लिए किसी 'अभिनेत्री' के साथ संबंधों का जिक्र किया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर त्रिशा कृष्णन का नाम जोर-शोर से चर्चा में आ गया। नेटिजंस पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर जोड़े के कथित रिश्ते को लेकर अटकलें लगा रहे हैं।

संगीता ने याचिका में दावा किया है कि विजय ने भावनात्मक रूप से उनसे दूरी बना ली है और शादी से बाहर संबंध बनाए हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता लंबे समय से लंदन में बेटी दिव्या साशा की पढ़ाई के लिए रह रही हैं, जबकि विजय चेन्नई में व्यस्त हैं। यह पहली बार नहीं है जब विजय का नाम त्रिशा से जोड़ा गया। 2004 में 'घिल्ली' से शुरू हुई उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने 'थिरुपाची', 'आठी', 'कुरुवी' और 2023 की 'लियो' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। फैंस इन्हें आइकॉनिक जोड़ी मानते हैं।

विवाद तब और भड़का जब ट्रिशा ने जून 2024 में विजय के जन्मदिन पर उनकी सेल्फी शेयर की, जिसमें हार्ट, इन्फिनिटी और नजर वाले इमोजी थे। दिसंबर 2024 में कीर्ति सुरेश की शादी के लिए दोनों गोवा गए, जहां प्राइवेट एयरपोर्ट की तस्वीरें वायरल हुईं। नेटिजंस ने त्रिशा की एक पोस्ट में विजय के जूतों का कथित क्लू ढूंढ लिया। हाल ही में नॉर्वे की पुरानी फोटो भी सामने आई, जो अफवाहों को हवा दे रही है। एक यूजर ने लिखा, "चीटर विजय त्रिशा के साथ अफेयर में है", तो दूसरे ने कहा, "नार्सिसिस्ट विजय, किसके साथ?"

यह विवाद विजय के राजनीतिक करियर के बीच आया है। 2024 में उन्होंने तमिलागा वेत्री कझागम पार्टी लॉन्च की और 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। संगीता के माता-पिता उनका सहारा बने हुए हैं। ट्रिशा ने हाल ही में 'थग लाइफ' प्रेस मीट में शादी पर कहा, "मुझे शादी में यकीन नहीं, हो या न हो दोनों ठीक।" न तो विजय और न ही त्रिशा ने इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान दिया है।


संगीता की गैर-मौजूदगी ने अटकलों को बल दिया है। फैंस भी दो भाग में बंट गए हैं- कोई विजय को दोषी ठहरा रहा है, तो कोई इसे राजनीतिक साजिश बता रहा। यह मामला तमिल सिनेमा और राजनीति दोनों को हिला रहा है। तलाक की सुनवाई आगे होगी, तब तक सोशल मीडिया पर बहस जारी रहेगी। विजय का चुप्पी साधना फैंस के लिए और रहस्य बन गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।