Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, अब फिल्मों के लिए नहीं गाएंगे गाने

Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग यानी फिल्मों के लिए गाना छोड़ने का फैसला लिया है। अरिजीत ने सोशल मीडिया पर ये बड़ा और चौंकाने वाला ऐलान किया है। अरिजीत ने साफ कर दिया है कि वो अब किसी भी नई फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड नहीं करेंगे।

अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 11:04 PM
Story continues below Advertisement
अरिजीत के इस फैसले से म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मच गई है

Arijit Singh:  भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अपनी आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले फेमस प्लेबैक सिंगर और सॉन्गराइटर अरिजीत सिंह ने हाल ही में अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया है। अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट  कर ये जानकारी फैंस को दी है। अरिजीत ने फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग से हटने का फैसला किया है। हालांकि, उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि वह संगीत से दूर नहीं जा रहे हैं। अरिजीत ने बताया कि वह गाने और म्यूजिक बनाना जारी रखेंगे।

अरिजीत के इस फैसले से म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। अरिजीत ने ये जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को दिया है।


सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया ऐलान

अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “हेलो, सभी को नया साल मुबारक। इतने सालों तक मुझे सुनने और इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। यह एक बेहद शानदार सफर रहा।”

'म्यूजिक बनाना बंद नहीं कर रहा'

अरिजीत सिंह ने आगे लिखा, “भगवान मुझ पर बहुत मेहरबान रहे हैं। मैं अच्छे म्यूजिक का फैन हूं और आगे भी एक छोटे आर्टिस्ट की तरह सीखता रहूंगा और अपने लिए काम करता रहूंगा। आप सभी के सपोर्ट के लिए फिर से धन्यवाद। मेरी कुछ कमिटमेंट्स अभी बाकी हैं, जिन्हें मैं पूरा करूंगा, इसलिए हो सकता है कि इस साल कुछ रिलीज हों। बस इतना साफ करना चाहता हूं कि मैं म्यूजिक बनाना बंद नहीं कर रहा हूं।”

कब किया था डेब्यू

बता दें कि अरिजीत सिंह सिर्फ सिंगर ही नहीं, बल्कि कंपोजर, म्यूजिक प्रोड्यूसर और इंस्ट्रुमेंटलिस्ट भी हैं। उन्होंने साल 2005 में रियलिटी शो फेम गुरुकुल में हिस्सा लेकर अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2011 में फिल्म मर्डर 2 के गाने ‘फिर मोहब्बत’ से उन्होंने हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया, जो आते ही सुपरहिट हो गया। यह गाना आज भी उनके फैंस की प्लेलिस्ट में खास जगह रखता है। अरिजीत सिंह ने अपने करियर में कई यादगार और सुपरहिट गाने दिए हैं, जिनमें तुम ही हो, बिनते दिल और केसरिया जैसे पॉपुलर ट्रैक्स शामिल हैं।

अपनी शानदार गायकी के लिए अरिजीत को दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड समेत कई बड़े सम्मान मिले हैं। साल 2025 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्म श्री से भी नवाजा गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।