Arijit Singh: भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अपनी आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले फेमस प्लेबैक सिंगर और सॉन्गराइटर अरिजीत सिंह ने हाल ही में अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया है। अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर ये जानकारी फैंस को दी है। अरिजीत ने फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग से हटने का फैसला किया है। हालांकि, उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि वह संगीत से दूर नहीं जा रहे हैं। अरिजीत ने बताया कि वह गाने और म्यूजिक बनाना जारी रखेंगे।
