Arjun Kapoor-Sahiba Bali: इंस्टाग्राम पर हाल ही में हुई बातचीत के बाद एक्टर अर्जुन कपूर और कंटेंट क्रिएटर-एक्टर साहिबा बाली एक बार फिर ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गए हैं। लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर साथ देखे जाने के कुछ हफ़्तों बाद, सोशल मीडिया पर उनके मज़ाकिया कमेंट्स ने उनके रिश्ते को लेकर फिर से अटकलें तेज कर दी हैं।
