Asha Bhosle: 54 साल पहले आशा ताई के इस सुपरहिट गाने ने काटा था बवाल, टीवी और रेडियो पर कर दिया गया था बैन

Asha Bhosle: आशा भोसले ने 60 से 70 के दशक में बेहद बोल्ड गानों को आवाज दी है। उनके गाए गानों का क्रेज आज दी भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा भी गाना है, जिसे बैन टीवी और रेडियो पर बैन कर दिया गया था।

अपडेटेड Apr 12, 2026 पर 3:21 PM
Story continues below Advertisement
आशा भोसले बोल्ड सॉन्ग गाने से हिचकिचाती नहीं थीं । उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर बोल्ड, रोमांटिक और सेंसुअल गाने खूब गाए हैं।

Asha Bhosle: 60-70 दशक में हिंदी गानों की बात ही कुछ अलग हुआ करती थी। उस दौर में जब गाने बजते थे, तो मानो लोग उन गानों में खो से जाते थे। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Songs) से लेकर किशोर कुमार (Kishore Kumar) तक के गानों को हर कोई पसंद करता था, और आज भी करता है। लेकिन जब आशा भोसले (Asha Bhosle) के गाने बजते थे तो लोग झूमने पर मजबूर हो जाते थे। कम लोगों को पता है कि आशा ताई के कई गानों पर खूब बवाल हुआ है, जिनमें से एक गाने के आज भी लोग दीवाने हैं।

आशा भोसले बोल्ड सॉन्ग गाने से हिचकिचाती नहीं थीं । उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर बोल्ड, रोमांटिक और सेंसुअल गाने खूब गाए हैं। हालांकि ऐसा नहीं था कि उन्होंने सॉफ्ट गाने गाना पसंद नहीं था, लेकिन वह अपनी बहन लता ताई से कुछ अलग करना चाहती थी। वह अलग अपना मुकाम और पहचान हासिल करना चाहती थीं। उनका एक गाना उस दौर के हिसाब से इतना बोल्ड था कि उस पर बैन लगाना पड़ गया था।

साल 1971 में जीनत अमान स्टारर फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा रिलीज हुई थीं। इसमें फिल्म में जीनत अमान को इस गाने में दिखाया गया था। गाने का नाम था दम मारो दम (Dum Maro Dum Song)... । गाने में भगवान का नाम होने और साथ में एक्ट्रेस के चिलम-गांजा फूंकने और नशा करते दिखाने से विवाद हो गया था। वहीं लोगों का कहना था कि गाना नशा को बढ़ावा दे रहा है। जनता का ये भी कहना था कि गाने में ग्लैमर का तड़का लगाकर कल्चर को खराब कोशिश की गई है। विवाद इतना बढ़ गया था कि बाद में रेडियो और दूरदर्शन ने फिल्म के टीवी पर प्रसारण पर बैन लगा दिया था।


Asha Bhosale: 16 साल की उम्र में बहन के मैनेजर संग भाग कर की थी शादी, तलाक के बाद ऐसे बदली आशा भोसले की जिंदगी

ये ताई का पहला गाना नहीं था। आशा भोसले के एक और गाने को बैन का सामना करना पड़ा था। साल 1971 में ही आई फिल्म कारवां का पिया तू अब तो आजा (Piya Tu Ab To aja) गाने को लेकर भी खूब विवाद हुआ था। इस गाने में हेलेन के डांस ने तबाही मचा दी थी। हालांकि गाने के लिए लिरिक्स काफी सेक्सुअल माने गए। विवाद बढ़ने के बाद इस पर भी बैन लगा दिया गया था।

Asha Bhosale: आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ICU में डॉक्टर्स की निगरानी में ताई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।