जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित 'अवतार: फायर एंड ऐश' बॉक्स ऑफिस पर स्थिर प्रदर्शन जारी रखे हुए है। रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को इसने भारत में 5.15 करोड़ रुपये नेट कमाए, जिससे कुल संग्रह 153.30 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि उम्मीदों पर खरी उतरने में यह पिछली किस्त जितनी सफल नहीं हो पाई, फिर भी वीकडेज पर मजबूत पकड़ दिखा रही है।
