Get App

Udta Teer Postponed Again: आयुष्मान खुराना स्टारर 'उड़ता तीर' हुई पोस्टपोन, अब इस तारीख को होगी रिलीज

Udta Teer Postponed Again: आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म उड़ता तीर की रिलीज को एक फिर से आगे बढ़ा दिया गया है। ये अब 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक नहीं देगी। हालांकि मेकर्स ने तुरंत ही फिल्म की नई रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 03, 2026 पर 4:00 PM
Udta Teer Postponed Again: आयुष्मान खुराना स्टारर 'उड़ता तीर' हुई पोस्टपोन, अब इस तारीख को होगी रिलीज
'उड़ता तीर' में सारा अली खान, राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नैय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Udta Teer Postponed Again: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'उड़ता तीर' की रिलीज डेट एक बार फिर टाल दी गई है। यह दूसरी बार है जब इसकी रिलीज डेट बदली गई है। यह फिल्म पहले 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब यह 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।

फिल्म की टीम की ओर से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया, "अपने ट्रेलर और चल रहे प्रमोशन की वजह से 'उड़ता तीर' को लेकर अच्छी चर्चा हो रही है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, इसलिए मेकर्स ने इसे 23 अक्टूबर को रिलीज करने का समझदारी भरा फैसला लिया है। इससे फिल्म को रिलीज के लिए बेहतर समय और सिनेमाघरों में ज्यादा जगह मिलेगी, बजाय इसके कि अचानक भीड़-भाड़ वाले मार्केट में स्क्रीन के लिए समझौता करना पड़े।"

अगर फिल्म अपनी पुरानी तारीख पर रिलीज होती तो यह अजय देवगन की 'दृश्यम द कन्क्लूज़न' के रिलीज होने के ठीक एक हफ्ते बाद आती, जिसके बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। वहीं आयुष्मान की फिल्म पर इसका बुरा असर पड़ सकता था।

ANI से बात करते हुए आयुष्मान खुराना ने बताया कि 'उड़ता तीर' उन्हें सिनेमा के उस जॉनर और स्टाइल में वापस ला रही है, जिसके लिए दर्शक उन्हें जानते हैं। एक्टर ने कहा, "इसमें एक बहुत ही अनोखी, नई और अलग कहानी है, वैसी ही फिल्में जैसी मैंने हमेशा की हैं। मैं अपनी जड़ों की ओर लौट रहा हूं, जो ओरिजिनल कंटेंट को बढ़ावा देती हैं और यह फिल्म उसी का उदाहरण है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें