Get App

Badshah ने रचाई दूसरी शादी? जानें कौन हैं उनकी 'सोलमेट' इशा रिखी, जिनकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Badshah: मशहूर रैपर बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री इशा रिखी की गुपचुप शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों पारंपरिक लिबास में रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। हालांकि बादशाह की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इशा की मां द्वारा शेयर की गई तस्वीरों ने इस नई शुरुआत की ओर पुख्ता इशारा कर दिया है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 24, 2026 पर 4:12 PM
Badshah ने रचाई दूसरी शादी? जानें कौन हैं उनकी 'सोलमेट' इशा रिखी, जिनकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई कुछ तस्वीरों ने उनके फैंस को चौंका दिया है। खबरों की मानें तो बादशाह ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड और पंजाबी अभिनेत्री इशा रिखी के साथ एक निजी समारोह में शादी कर ली है। जैस्मीन मसीह से तलाक के करीब 6 साल बाद बादशाह ने अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय की शुरुआत की है।

मां की पोस्ट ने खोला राज

इस गुपचुप शादी की चर्चा तब शुरू हुई जब इशा रिखी की मां, पूनम रिखी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ खास तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में बादशाह और इशा शादी की रस्मों को निभाते नजर आ रहे हैं। जहां बादशाह भूरे रंग के कुर्ते और सुनहरी साफे में बेहद जच रहे हैं, वहीं इशा पारंपरिक लाल सलवार-कमीज में एक खूबसूरत दुल्हन की तरह दिख रही हैं। तस्वीरों में दोनों के गले में वरमाला भी नजर आ रही है, जिसने इन अफवाहों को और पुख्ता कर दिया है। पूनम रिखी ने कैप्शन में लिखा, "भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दे।"

कौन हैं इशा रिखी?

इशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी और साल 2013 में फिल्म 'जट्ट बॉयज पुत जट्टन दे'से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 'हैप्पी गो लकी', 'मेरे यार कमीने' और 'अरदास' जैसी कई हिट पंजाबी फिल्मों में काम किया। साल 2018 में इशा ने फिल्म 'नवाबजादे' के जरिए बॉलीवुड में भी अपनी शुरुआत की थी, जिसमें उनके साथ वरुण धवन और राघव जुयाल जैसे सितारे नजर आए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें