Bengali Beauty: बंगाल चुनाव से इस बार गायब रहा ग्लैमर, नुसरत जहां-मिमी चक्रवर्ती को देखने के लिए तरसी फैंस की निगाहें

Bengali Beauty: बंगाल में आज यानी 23 अप्रैल से वोटिंग की शुरुआत हो चुकी हैं। हर पार्टी ने अपने स्टार प्रचारक को मैदान में उतारकर लोगों का दिल जीतने की कोशिश की। लेकिन सबकी निगाहों की जिन बंगाली ब्यूटी की तलाश थी, वो अधूरी रह गई।

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 10:49 AM
Story continues below Advertisement
2026 में होने वाले चुनाव के प्रचार के दौरान न ही मिमी चक्रवर्ती की झलक फैंस को देखने मिली। वहीं नुसरत जहां के मामले में भी फैंस के हाथ निराशा ही लगी। अब हर कोई ये जानने को बेताब है कि आखिर दोनों एक्ट्रेस कहां हैं

Bengali Beauty: 2019 के लोकसभा चुनाव में बंगाल की दो खूबसूरत हसीनाओं ने अपने टैलेंट और अदाओं से लोगों को खूब अटरेक्ट किया था। खूबसूरती की वजह से दोनों लाइम लाइट में छाई रहती थीं। दोनों एक्ट्रेसेस बंगाल CM ममता बनर्जी के भी काफी करीब मानी जाती थीं। उनके फैंस को लगता था कि दोनों बंगाल के केबिनेट में भी शामिल होंगी। हम बात कर रहे हैं नुसरत जहां-मिमी चक्रवर्ती। लेकिन राजनीति की दुनिया में कब क्या हो जाए किसी को पता नहीं।

2026 में होने वाले चुनाव के प्रचार के दौरान न ही मिमी चक्रवर्ती की झलक फैंस को देखने मिली। वहीं नुसरत जहां के मामले में भी फैंस के हाथ निराशा ही लगी। अब हर कोई ये जानने को बेताब है कि आखिर दोनों एक्ट्रेस कहां हैं और चुनाव से दूरी क्यों बनाए रखी हैं।

पहले बात करते हैं मिमी चक्रवर्ती


मिमी चक्रवर्ती को 2019 लोकसभा चुनाव में TMC यानी ममता दीदी की पार्टी ने जादवपुर से टिकट दिया था। मिमी ने भी दीदी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए BJP कैंडिडेट को लगभग 3 लाख वोटों से मात देकर जीत हासिल की थी। मिमी जीत तो गईं थी, लेकिन राजनीति में ज्यादा टिक नहीं पाईं। उन्होंने खुद को पॉलिटिक्स के लिए सही नहीं बताया। पार्टी के लोकल लीडर्स से उनकी अनबन रहती थी। आखिर में फरवरी 2024 में उन्होंने पार्टी को इस्तीफा दे दिया। अब मिमी वापस से फिल्मों और टीवी की दुनिया में कम बैक कर चुकी हैं।

नुसरता जहां ने कॉंट्रोवर्सी के चलते बनाई दूरी

अपनी खूबसूरती के चलते नुसरत जहां ने खूब लाइम लाइट लूटी है। 2019 के जनरल इलेक्शन में ममता बनर्जी ने एक्ट्रेस को बसीरहाट से टिकट दिया था। नुसरत ने भी बीजेपी कैंडिडेट को 3.5 लाख वोट से धूल चटाई थी। जिस हिसाब से चुनाव के नतीजे रहे थे, लग रहा था कि वह जल्द ही राजनीति में अपना कद बड़ा कर लेंगी। लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ के चलते उनके राजनीतिक करियर में भूचाल आ गया। पहले बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी और फिर बंगाली एक्टर यशदास गुप्ता से रिलेशनशिप को लेकर वह खूब चर्चा में रही।

नुसरत की पर्सनल लाइफ पब्लिक लाइफ को बर्बाद करने लगी थी। इन सबके बाद पार्टी ने एक्ट्रेस से दूरी बनाते हुए 2024 लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया। नुसरत ने पॉलिटिक्स को तो अभी तक गुड बॉय नहीं कहा है, लेकिन वह फिलहाल में एक्टिव भी नहीं हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।