Credit Cards

Bharti Singh: दूसरी बार मां बनने जा रही भारती सिंह, पति के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर एक बार फिर बच्चे की किलकारी गुंजने वाली है। भारती सिंह मां बनने वाली है। भारती ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी फोटो शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी है

अपडेटेड Oct 06, 2025 पर 8:10 PM
Story continues below Advertisement
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया एक बार फिर पेरेंट्स बनने जा रहे हैं

Bharti Singh: कॉमेडियन और टीवी स्टार भारती सिंह ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर एक खुशखबरी शेयर की है। कॉमेडियन और टीवी स्टार भारती सिंह के घर पर एक बार फिर बच्चे की किलकारी गुंजने वाली है। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया एक बार फिर पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर खुद एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। इस फोटो में उनके साथ उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी नजर आ रहे है।

अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करते हुए भारती ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'हम फिर से प्रेग्नेंट हैं।' भारती का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भारती और हर्ष को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

भारती ने शेयर की फोटो


भारती सिंह ने पहाड़ों के बीच एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की है। शेयर की गई फोटो में हर्ष, भारती सिंह के बेबी बंप पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरों पर दुबारा पेरेंट्स बनने की खुशी साफ झलक रही है। पेस्टल पिंक और येलो टॉप के साथ सफेद ट्राउजर में भारती बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि हर्ष उनके पास खड़े मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

 

दूसरी बार मां बन रही भारती

आपको बता दें कि भारती सिंह दूसरी बार मां बनने जा रही है। इससे पहले कपल ने 2022 को अपने बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने 'लक्ष्य' रखा, जिसे प्यार से 'गोला' बुलाया जाता है। इसके बाद भारती और हर्ष अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ की प्यारी क्लिप फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। उनके सादगी भरे पल और खुशमिजाज अंदाज हमेशा फैंस का दिल जीत लेते हैं।

फैंस ने दी बधाई

भारती और हर्ष की पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज हर कोई उनको बधाई दे रहा है। अभिनेत्री प्रियंका सेनापति ने दिल वाले इमोजी शेयर किए, जबकि एक यूजर ने लिखा, "बधाई हो मैडम, आपके लिए बहुत खुश हूं!" कुछ फैंस ने उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की 'सबसे प्यारी और सच्ची जोड़ी' बताया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।