लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर खुशियों का डबल डोज है। 19 दिसंबर 2025 को दूसरी बार मां बनीं भारती ने अपने नवजात बेटे का नाम प्यार से 'काजू' रखा। लोहड़ी और मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कपल ने पहली बार काजू की झलक दिखाई। हर्ष ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें वे खुद बड़े बेटे गोला को गोद में लिए हैं और भारती छोटे काजू को गोद में लिए हुए है। कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी लोहड़ी!' यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
