Get App

Bharti Singh: "मां बनने के बाद बदल गई जिंदगी…", पोस्टपार्टम इफेक्ट्स से परेशान हुईं भारती सिंह... पति ने शेयर किया व्लॉग

Bharti Singh: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह, जो हमेशा हंसाती हैं, आज खुद इमोशनल होकर रो पड़ीं। दूसरे बेटे काजू के जन्म के ठीक 10 दिन बाद उनके यूट्यूब व्लॉग में पोस्टपार्टम इमोशंस ने सबको रुला दिया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 11:47 AM
Bharti Singh: "मां बनने के बाद बदल गई जिंदगी…", पोस्टपार्टम इफेक्ट्स से परेशान हुईं भारती सिंह... पति ने शेयर किया व्लॉग

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह अक्सर अपनी मजेदार अदाओं और ह्यूमर से दर्शकों को हंसाती रहीं हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक बेहद इमोशनल और रियल व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मां बनने के बाद हुए पोस्टपार्टम इफेक्ट्स और जिंदगी में आए बदलावों पर खुलकर बात की।

भारती ने अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ मिलकर इस व्लॉग में बताया कि बच्चे के जन्म के बाद उनकी दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है। उन्होंने कहा कि मां बनने का अनुभव जितना खूबसूरत है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी है। भारती ने स्वीकार किया कि उन्हें कई बार थकान, मूड स्विंग्स और शारीरिक बदलावों का सामना करना पड़ा।

व्लॉग में भारती ने कहा कि 'मैं अभी रो के आती हूं, पता नहीं किस बात का रोना आ रहा... बैठे-बैठे आंसू बहने लगते हैं!'आगे कहा कि 'घर में सब सही है, हेल्पर मौजूद है, फिर भी ये अनकंट्रोल्ड क्राईंग – यही तो है मदरहुड का कच्चा सच'।

व्लॉग में भारती ने कन्फ्यूजन जताई कि , 'भगवान ने इतनी खुशियां दीं, फिर ये पोस्टपार्टम इफेक्ट क्यों? मेरे साथ क्या हो रहा यार?' भारती के घर काजू का ग्रैंड वेलकम हो चुका था, बड़ा बेटा गोला (लक्ष्य) भी काफी खुश है लेकिन हार्मोनल चेंजेस ने इमोशंस का तूफान ला दिया। ट्रैवल और वर्क मिस कर रही भारती, जब स्क्रॉल करते हुए सेलेब्स के न्यू ईयर प्लान्स देखा तो फिर फूट-फूटकर रो पड़ीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें