SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड के IPO के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। यह 13 जुलाई से शुरू हो रहे सप्ताह में लॉन्च होने के लिए तैयार है। यह देश में साल 2026 में अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू बनने जा रहा है। SBI फंड्स मैनेजमेंट देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है। यह भारत की सबसे पुरानी एसेट मैनेजमेंट कंपनी भी है और SBI म्यूचुअल फंड के लिए इनवेस्टमेंट मैनेजर के तौर पर काम करती है। आइए पॉइंट्स में जानते हैं इसके IPO से जुड़ी अहम बातें...
