The Revolutionaries: 'द रेवोल्यूशनरीज' का फर्स्ट लुक देख फैंस के खड़े हुए रोंगटे, भुवन बम और प्रतिभा रांटा का दिखा नया अंदाज

The Revolutionaries first look: प्राइम वीडियो एक के बाद एक धमाकेदार सीरीज को रिलीज कर रहा है। वहीं हाल में ही अगले साल रिलीज होने वाली सीरीज 'द रेवोल्यूशनरीज' का फर्स्ट लुक रिवील किया गया है। इसमें भुवन बम से लेकर रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा, गुरफतेह पीरज़ादा और जेसन शाह जैसे एक्टर नजर आने वाले हैं।

अपडेटेड Jul 14, 2025 पर 3:49 PM
Story continues below Advertisement

The Revolutionaries first look:  प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेज वेब सीरीज 'द रेवोल्यूशनरीज' का फर्स्ट लुक रिवाल कर दिया है। इस सीरीज में भुवन बाम से लेकर रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा, गुरफतेह पीरज़ादा और जेसन शाह जैसे सितारे दमदार एक्शन और कहानी के साथ नजर आने वाले हैं। सीरीज को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया है और निर्माण मोनिषा आडवाणी एवं मधु भोजवानी द्वारा एम्मे एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है।

'द रेवोल्यूशनरीज'को संजीव सान्याल की किताब 'रिवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ्रीडम' के बेस पर फिल्माया गया है। इस शो का प्रीमियर अगले साल 2026 में भारत सहित 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो के जरिए किया जाएगा।अपकमिंग पीरियड ड्रामा 'द रेवोल्यूशनरीज' का फर्स्ट लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

56 सेकेंड के इस वीडियो ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। ये कहानी उन बहादुर युवा भारतीय क्रांतिकारियों की है, जिन्हें लगता था कि ब्रिटिश राज को खत्म करने के लिए शस्त्रों के साथ संघर्ष न केवल जरूरी, बल्कि अनिवार्य था। ये शो उनके असाधारण जीवन, बलिदान और देश के प्रति उनके अटूट प्रेम को दर्शाती है।


बड़े पैमाने पर बनाई जा रही इस सीरीज को देश के कई जगहों जैसे मुंबई, अमृतसर, वाराणसी, देहरादून और अन्य शहरों में शूट करके तैयार किया जा रहा है। इसको लेकर डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने कहा, 'मेरे लिए 'द रेवोल्यूशनरीज' एक ज्ञान से भरा एक्सपीरिएंस रहा है।

संजीव सान्याल की बेहतरीन किताब ने हमें इन असाधारण युवा देशभक्तों की अनकही कहानियों को पेश करने के लिए प्रेरित किया है। हमें बहुत खुशी है कि हम एक बार फिर प्राइम वीडियो जैसे अपने पुराने सहयोगियों के साथ काम कर रहे हैं। हम एक बेहतरीन टीम और कलाकारों को साथ लाए है, जिनमें भुवन, रोहित, प्रतिभा और गुरफतेह जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।