The Revolutionaries first look: प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेज वेब सीरीज 'द रेवोल्यूशनरीज' का फर्स्ट लुक रिवाल कर दिया है। इस सीरीज में भुवन बाम से लेकर रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा, गुरफतेह पीरज़ादा और जेसन शाह जैसे सितारे दमदार एक्शन और कहानी के साथ नजर आने वाले हैं। सीरीज को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया है और निर्माण मोनिषा आडवाणी एवं मधु भोजवानी द्वारा एम्मे एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है।
