Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' का एपिसोड हर दिन काफी दिलचस्प होता जा रहा है। जैसे-जैसे शो आगे बड़ रहा है, इसमें काफी ट्विस्ट दिखाई दे रहे हैं। बिग बॉस के घर में कभी हंसी-मजाक तो कभी तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। पिछले एपिसोड में जहां घरवालों ने राशन टास्क को मजेदार बना दिया था। वहीं आज शो में घरवालों के बीच कैप्टेंसी टास्क को लेकर जोरदार बहस देखने को मिली। घर का हर सदस्य कैप्टन बनने की रेस में खुद को साबित करने में जुट गया, जिससे घर में बहस और टकराव भी बढ़ गया। आज घर में कुनिका और तान्या की हल्की तकरार देखने को मिली। आइए जानते हैं बिग बॉस के घर में 11वें दिन क्या-क्या हुआ।
एपिसोड की शुरुआत में ही बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क का ऐलान किया और प्रणीत को इसका संचालक बनाया। शो में बिग बॉस ने घर वालों को एक टास्क दिया, जिन्हें उनको पूरा करना था। प्रणीत को तय करना था कि कौन सबसे तेज और सही तरीके से काम कर रहा है।
पहला चैलेंज बेहद आसान था, घर के सिर्फ दो सेब छोड़ने थे। जिसे बसीर ने फुर्ती दिखाते हुए सबसे पहले पूरा कर सबको चौंका दिया। बसीर कैप्टेंसी के पहले दावेदार बने। खेल के दौरान मजाक, चोट और बहसें भी देखने को मिलीं। अभिषेक की दौड़ से मृदुल घायल हो गए, जिस पर नेहल ने आपत्ति जताई और उनके बीच खेल भावना को लेकर विवाद छिड़ गया। प्रणीत ने सबकी दलीलें सुनने के बाद दूसरे राउंड का विनर अभिषेक को घोषित किया, जिससे घर का माहौल और गरमा गया। आगे बिग बॉस ने जिम बंद करने का ऐलान किया,इस राउंड में नेहल को जीत मिली। लेकिन नियम मानने से इनकार कर दिया। इससे बिग बॉस नाराज़ हो गए और उन्होंने टास्क को बीच में ही रोक दिया और कप्तानी की रेस से सब बाहर हो गए। आखिर में कप्तानी की रेस बसीर और अभिषेक के बीच सिमट गई। सभी ने मिलकर नीलम का जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया।
दूसरी ओर फरहाना और बसीर के बीच मजाक-मस्ती के साथ फ्लर्टिंग देखने को मिली, जिस पर फरहाना ने नेहल से बात करते हुए बसीर को बनावटी बताया। नेहल का मानना था कि बसीर हर लड़की से फ्लर्ट करके खुद को साबित करना चाहता है। इसके बाद जीशान और बसीर ने नेहल और नतालिया को अपना बिस्तर दे दिया। वहीं, गौरव खन्ना ने साफ कर दिया कि वह अभिषेक का पूरी तरह साथ देंगे और आवेज, नगमा, जीशान व अवनीत भी उनके साथ खड़े दिखे। दूसरी ओर, नेहल और बसीर ने तय किया कि अगर अभिषेक कप्तानी जीतता है, तो वे घर के कामकाज का हिस्सा नहीं बनेंगे।
तान्या और कुनिका के बीच कहासुनी
अभिषेक और जीशान के बीच बहस तब छिड़ी जब अभिषेक ने कहा कि कप्तान बनने के बाद वह खुद कोई काम नहीं करेगा और सिर्फ दूसरों से करवाएगा। इस रवैये से आवेज और अवनीत भी सहमत नहीं हुए। वहीं, बिग बॉस 19 में कुनिका और तान्या के बीच कहासुनी तब शुरू हुई जब तान्या ने नाराजगी जताई कि उसे सबके सामने ‘घासलेट’ कहना ठीक नहीं लगा। इस पर कुनिका ने कहा कि तान्या छोटी-छोटी बातों को दिल पर ले लेती है और उसका उदास चेहरा घर का माहौल भी बिगाड़ देता है, इसलिए अब उनकी बातचीत कम रहनी चाहिए। बाद में नीलम और तान्या ने भी इस बात पर चर्चा की कि क्यों कोई कुनिका से आसानी से घुल-मिल नहीं पाता। हालांकि, एपिसोड के अंत तक माहौल हल्का हो गया और तान्या व कुनिका ने गले मिलकर अपनी नाराजगी खत्म कर दी।
बिग बॉस 19 में कप्तानी के आखिरी टास्क ने घर का माहौल और रोमांचक बना दिया। इसी दौरान बसीर ने मज़ाकिया अंदाज़ में फरहाना को अपना बताते हुए कहा, "फरहाना सिर्फ मेरी है," जिससे सब मुस्कुरा उठे। टास्क के तहत दोनों को ज्यादा से ज्यादा सीटों पर रिबन बांधने थे। वहीं अमाल और आवेज की बहस तब बढ़ी जब अभिषेक ने फरहाना और नतालिया को उठाने की कोशिश की। अमाल का मानना था कि अगर अभिषेक कुनिका की बात मानेगा तो तान्या को चोट लग सकती है, जबकि अभिषेक ने आरोप लगाया कि नगमा और आवेज उसकी बिल्कुल मदद नहीं कर रहे। बिग बॉस 19 के टास्क के बाद मृदुल ने घोषणा की कि घर का नया कप्तान बसीर होगा।