Get App

Bigg Boss 19 की कड़वाहट हुई खत्म, अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट को जन्मदिन पर कहा 'सच्चा दोस्त'

Amaal Malik-Farrhana Bhatt: अमाल मलिक ने 'बिग बॉस 19' की पुरानी कड़वाहट को भुलाकर फरहाना भट्ट को उनके जन्मदिन पर एक 'सच्ची दोस्त' बताया। दोनों ने अपने मतभेदों को माफ कर अब म्यूजिक वीडियो 'यहीं गुार दूं' के लिए हाथ मिलाया है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 15, 2026 पर 11:15 PM
Bigg Boss 19 की कड़वाहट हुई खत्म, अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट को जन्मदिन पर कहा 'सच्चा दोस्त'

रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में अक्सर रिश्तों को बनते और बिगड़ते देखा गया है, लेकिन कुछ रिश्ते शो खत्म होने के बाद एक नई और खूबसूरत शक्ल ले लेते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच। 'बिग बॉस 19' के घर में कभी एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे इन दोनों कलाकारों ने अब अतीत की कड़वाहट को पीछे छोड़ते हुए दोस्ती का एक नया अध्याय शुरू किया है।

जन्मदिन पर अमाल का भावुक संदेश

15 मार्च को फरहाना भट्ट के जन्मदिन के खास मौके पर, मशहूर संगीतकार और बिग बॉस 19 फेम अमाल मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक बेहद प्यारा नोट साझा किया। अमाल ने अपनी और फरहाना की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वह इस बात के लिए बहुत आभारी हैं कि वे दोनों अतीत की गलतियों और झगड़ों के लिए एक-दूसरे को माफ कर सके।

अमाल ने उन्हें अपनी एक "सच्ची और बेबाक दोस्त" बताते हुए कहा, "जन्मदिन मुबारक @Farrhana_bhatt। एक बेहतरीन को-स्टार और सच्ची दोस्त होने के लिए शुक्रिया। मैं सच में शुक्रगुजार हूं कि हम पुराने झगड़ों को भूलकर आगे बढ़े और मेरी सबसे खास कंपोजिशन के लिए साथ आए।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें